Top 60 General Knowledge
सामान्य ज्ञान पार्ट- 47 (General Knowledge Top-60 Questions with answer Part- 47)

सामान्य ज्ञान पार्ट– 47 (General Knowledge Top-60 Questions with answer Part- 47)
इस पार्ट में प्रकाशित प्रश्नोत्तरी आगामी रेलवे एन0 टी0 पी0 सी0/रेलवे ग्रुप डी0, उ0 प्र0 पुलिस सब इन्सपेक्टर / कान्सटेबल / जेल वार्डेन व फायरमैन, यू0 पी0 टेट एवं सी0 टेट की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु वरदान सिध्द होगी। इसमें लेसमात्र सन्देह नहीं है।
- विषुवत रेखा पर कितने घण्टो का दिन होता है- 12 घण्टे।
- स्थायी सेना का निर्माण सर्वप्रथम किस शासक ने किया था- अलाउद्दीन खिलजी।
- P.G. का पूरा नाम क्या है- लिक्विड पेट्रोलियम गैस।
- “बैसाखी” किसका त्यौहार है- सिक्खों का।
- वे कौन से ग्रह हैं जिनका कोई उपग्रह नही है– बुध तथा शुक्र।
- “भारतीय स्वतन्त्रता की माता” किसे कहा जाता है- मैडम भीकाजीकामा।
- गवर्नर द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा मंजूर किया जाता है- विधानमण्डल।
- “केन्द्रीय चावल अनुसंधान संस्थान” कहां पर स्थित है- कटक (उड़ीसा)।
- पानी का घनत्व किस ताप पर अधिकतम होता है- 4 डिग्री सेल्सियस।
- शीशा का सिक्का किस शासक ने चलाया था- सातवाहन शासक।
- घाना पक्षी अभारण्य कहां पर स्थित है- भरतपुर (राजस्थान)।
- उत्तरी बिहार का प्रचीन नाम क्या था- बज्जि संघ।
- कौन सा विटामिन दूध में नही पाया जाता है- विटामिन सी।
- रेशम का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है- कर्नाटक।
- “रोवर्स कप” किस खेल से सम्बन्धित है- फुटबाल।
- “दक्षिण अमेरिका का द्वार” किसे कहा जाता है- वेनेजुएला।
- “बिक्री कर” किस प्रकार का कर है- अप्रत्यक्ष कर।
- “मुद्रास्फीति” होने से सबसे अधिक लाभ किसे होता है- लेनदार (ऋणी) को।
- उच्च न्याय़ालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है– राष्ट्रपति।
- भारत में “चीनी का कटोरा” किस राज्य को कहा जाता है- उत्तर प्रदेश।
- ऋग्वेद तथा यजुर्वेद का हिन्दी में अनुवाद किसने कराया था- स्वामी दयानन्द सरस्वती।
- किस राज्य में सबसे अधिक लिंगानुपात है- केरल।
- “हेल्मेट कप” किस खेल से सम्बन्धित है- टेनिस।
- भारतीय संविधान में संघीय व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है- कनाडा।
- हिन्दी भाषा का प्रथम महाकाव्य किसे कहा जाता है- पृथ्वीराज रासो।
- समुद्र के पानी में किस तत्व की अधिकता होती है- सोडियम।
- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद को “संविधान की आत्मा” कहा जाता है- अनुच्छेद 32
- जीव एवं वातावरण के पारस्परिक सम्बन्ध को क्या कहा जाता है- पारिस्थितिकी।
- पुरी स्थित जगन्नाथ मन्दिर को किस वंश को शासक नें बनवाया था- गंग वंश।
- “द अनटचेबल” उपन्यास के लेखक कौन है- जांन आंरविले।
- भारत में पंचायती राज व्यवस्था सबसे पहले कहां पर लागू की गई- राजस्थान के नागौर जिले में।
- समाचार पत्र “अभ्यूदय” किससे सम्बन्धित है- मदन मोहन मालवीय।
- लिंगायत सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे- वासव।
- “राजस्थान का हृदय” किसे कहा जाता है- अजमेर।
- जैव विकास को सर्वप्रथम किसने समझाया था- लैमार्क।
- भारत से सबसे अधिक आयात कौन सा देश करता है- संयुक्त राज्य अमेरिका।
- वर्ष 1906 ई0 में “स्वराज्य” शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किस भारतीय ने किया था- दादा भाई नौरोजी।
- “भूरा कोयला” किसे कहा जाता है- लिग्नाइट।
- भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य को किस समिति की अनुशंसा पर जोड़ा गया- स्वर्ण सिंह समिति।
- विश्व का प्रथम लिखित संविधान किस देश का है- संयुक्त राज्य अमेरिका।
- साहित्यिक कृति “बालक” के रचनाकार कौन थे- सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला।
- “संसार का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क” किस देश का है- भारत।
- किस तिथि को शरद विषुव माना जाता है- 23 सितम्बर।
- बौध्द साहित्य किस भाषा में लिखा गया है- पालि भाषा।
- हिन्दू पुराणों में शिव को किस रूप में माना जाता है- संहारक।
- हवाई द्वीप का उपनाम क्या है- प्रशान्त महासागर का चौराहा।
- राष्ट्रीय पोंषण संस्थान कहां पर स्थित है- हैदराबाद।
- देव समाज की स्थापना किसने की थी- शिव नारायण अग्निहोत्री।
- पाटलिपुत्र नगर किन नदियों के संगम पर बसा है- गंगा तथा सोन नदी।
- टमाटर का रंग लाल किस कारण होता है- लाइकोपिन।
- “भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत एवं आधुनिक भारत का निर्माता” किसे कहा जाता है- राजाराम मोहन राय।
- “टू लिव्स” के रचयिता कौन हैं- विक्रम सेंठ।
- उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को पेंशन किस निधि से दिया जाता है- संघीय संचित निधि से।
- मराठा साम्राज्य में “चौथ” क्या था- एक प्रकार का कर।
- ज्वार-भाटा क्यों आता है- सूर्य तथा चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण के कारण।
- भारतीय संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन का अधिकार किस देश के संविधान से लिया गया है- संयुक्त राज्य अमेरिका।
- दिल्ली के लाल किले का प्राचीन नाम क्या है- किला-ए-मुबारक।
- महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया था- 17 बार।
- गांधीजी ने “यंग इण्डिया” का प्रकाशन कब किया था- 1919 ई0।
- “राष्ट्रीय खेल दिवस” कब मनाया जाता है- 29 अगस्त।