
विटामिन्स (VITAMINS)
विटामिन क्या है? (What is vitamin?)
विटामिन एक कार्बनिक रसायन है। विटामिन का आविष्कार सन् 1911 ई0 में फंक ने किया था। विटामिन को शरीर का रक्षात्मक पदार्थ कहा जाता है जो खाद्य पदार्थों से प्राप्त होते हैं तथा मानव शरीर की विभिन्न उपापचयी क्रियाओं पर नियन्त्रण रखते है।
विटामिन के प्रकार (Type of Vitamins)
विलेयता के आधार पर विटामिन दो प्रकार के होते हैः
- जल मे घुलनशील विटामिन – विटामिन B एवं C
- वसा में घुलनशील विटामिन- विटामिन A, D, E तथा K
विटामिन B के समूह (Group of Vitamin B)
विटामिन B के 11 समूह हैं जिनमे से 08 मुख्य हैं । ये हैं- B1, B2, B3, B5, B6, B7, B11 तथा B12
विटामिनों के रासायनिक नाम, उनकी कमी से होने वाले रोग तथा उनके स्रोतः
विटामिन | रासायनिक नाम | कमी से होने वाले रोग | विटामिन के स्रोत
|
A | रेटिनाल | रतौंधी, संक्रमण का खतरा | दूध, अण्डा, पनीर, हरी सब्जी, मछली का तेल आदि।
|
B1 | थायमिन | बेरी बेरी | मूंगफली, यकृत, अंडा, सब्जी, दालें आदि।
|
B2 | राइबोफ्लेविन | जिह्वा तथा त्वचा का फटना, आंखों का लाल होना । | खमीर, कलेजी, दूध, हरी सब्जी आदि। |
B3 | नियासिन | पेलाग्रा (दाद),4-D सिन्ड्रोम | मांस, मूंगफली, टमाटर, पत्तेदार सब्जी। |
B5 | पैंटोथैनिक अम्ल | मंदबुद्धि होना, बाल सफेद होना | मांस, दूध, मूंगफली, टमाटर, गन्ना आदि। |
B6 | पाइरीडाक्सिन | एनीमिया, त्वचा रोग | यकृत, मांस, अनाज आदि।
|
B7 | बायोटीन | लकवा, बालों का गिरना | मांस, अण्डा, यकृत, दूध आदि।
|
B11 | फॉलिक एसिड | एनीमिया, पेचिस | दाल, यकृत, हरी सब्जी, अण्डा आदि।
|
B12 | साइनोकोबालामिन | एनीमिया, पांडुरोग | मांस, दूध, कलेजी आदि। |
C | एस्कार्बिक एसिड | स्कर्वी, मसूड़ों में सूजन | नींबू, संतरा, टमाटर, अंकुरित अनाज।
|
D | कैल्सिफिरोल | रिकेट्स | मछली का तेल, सूर्य प्रकाश,दूध,अण्डा।
|
E | टोकोफिरोल | जनन शक्ति कम होना या बांझपन | पत्तेदार सब्जी, दूध, मक्खन,वनस्पति तेल। |
K | फिलोक्वीनोन | रक्त का थक्का न बनना | टमाटर, हरी सब्जियां आदि।
|
विटामिन के कार्यः
- उपापचय क्रिया में सहायता करती है।
- कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा वसा के भंजन में सहायक है।
∙ शरीर का रक्षात्मक पदार्थ किसे कहते हैं?
विटामिन को शरीर का रक्षात्मक पदार्थ कहा जाता है।
∙ विटामिन कहां से प्राप्त होते हैं?
विटामिन खाद्य पदार्थों से प्राप्त होते हैं।
मानव शरीर की विभिन्न उपापचयी क्रियाओं पर नियन्त्रण विटामिन रखता है।
∙ विटामिन B के कितने समूह हैं?
विटामिन B के 11 समूह हैं जिनमे से 08 मुख्य हैं । ये हैं- B1, B2, B3, B5, B6, B7, B11 तथा B12
∙ किस विटामिन में नाइट्रोजन पाया जाता है?
विटामिन B में नाइट्रोजन पाया जाता है।
∙ किस विटामिन को विटामिनों का समूह कहते हैं?
विटामिन B को विटामिनों का समूह कहते हैं।
∙ किस विटामिन में कोबाल्ट पाया जाता है?
विटामिन B12में कोबाल्ट पाया जाता है।
∙ सूर्य के प्रकाश से कौन सा विटामिन प्राप्त होता है?
सूर्य के प्रकाश से विटामिन D प्राप्त होता है।
∙ किस विटामिन का संश्लेषण सूर्य के प्रकाश में उपस्थित में पराबैगनी किरणों द्वारा त्वचा के कोलेस्ट्रॉल के माध्यम से होता है?
विटामिन D का संश्लेषण सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैगनी किरणों द्वारा त्वचा के कोलेस्ट्रॉलके माध्यम से होता है।
विटामिन D तथा K का संश्लेषण मानव शरीर में होता है।
विटामिन K जीवाणु द्वारा शरीर में संश्लेषित होता है।
∙ विटामिन C का रासायनिक नाम क्या है?
विटामिन C का रासायनिक नाम एस्कार्बिक एसिड है।
विटामिन K की कमी से मानव शरीर में रक्त का थक्का बनना बन्द हो जाता है।
∙ विटामिन A का रासायनिक नाम क्या है?
विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनाल है।
∙ किस विटामिन की कमी से रिकेट्स (सूखा रोग) नामक रोग हो जाता है?
विटामिन D की कमी से रिकेट्स नामक रोग हो जाता है।
∙ रतौंधी रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
विटामिन A की कमी से रतौंधी रोग हो जाता है।
∙ कौन सा विटामिन शरीर की वृध्दि में सहायक है?
विटामिन A शरीर की वृध्दि में सहायक है।
∙ किस विटामिन की कमी से बेरी-बेरी रोग हो जाता है?
विटामिन B1 की कमी से बेरी-बेरी रोग होता है।
∙ किस विटामिन की कमी से जनन शक्ति कम हो जाती है ?
विटामिन E की कमी से जनन शक्ति कम हो जाती है ।
∙ किस विटामिन की कमी से संक्रमण का खतरा बढ जाता है?
विटामिन A की कमी से संक्रमण का खतरा बढ जाता है।
. विटामिन D के श्रोत कौन-कौन हैं?
विटामिन D के श्रोत मछली का तेल, सूर्य प्रकाश,दूध,अण्डा हैं।
∙ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए उत्तरदायी विटामिन कौन है?
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए उत्तरदायी विटामिन A है।
∙ किस विटामिन का रासायनिक नाम फालिक एसिड है?
विटामिन B11 का रासायनिक नाम फालिक एसिड है।
∙ जल में घुलनशील विटामिन कौन-कौन हैं?
जल में घुलनशील विटामिन B तथा C हैं।
∙ वसा में घुलनशील विटामिन कौन-कौन हैं?
वसा में घुलनशील विटामिन A, D, E तथा K हैं।
∙ किस विटामिन की कमी से एनीमिया तथा पाण्डु नामक रोग हो जाता है?
विटामिन B12 की कमी से एनीमिया तथा पांडु नामक रोग हो जाता है।
∙ विटामिन A के श्रोत कौन-कौन हैं?
विटामिन A के श्रोत दूध, अण्डा, पनीर, हरी सब्जी तथा मछली का तेल हैं।
∙ लकवा रोग के लिए उत्तरदायी विटामिन कौन है?
लकवा रोग के लिए उत्तरदायी विटामिन B7 है।
∙ किस विटामिन का रासायनिक नाम राइबोफ्लेविन है?
विटामिन B2 का रासायनिक नाम राइबोफ्लेविन है।
∙ किस विटामिन का रासायनिक नाम बायोटीन है?
विटामिन B7 का रासायनिक नाम बायोटीन है।
∙ किस विटामिन का रासायनिक नाम कैल्सीफिरोल है?
विटामिन D का रासायनिक नाम बायोटीन है।
∙ किस विटामिन की कमी से स्कर्वी रोग होता है?
विटामिन C की कमी से स्कर्वी रोग हो जाता है।
∙ विटामिन E का रासायनिक नाम क्या है?
विटामिन E का रासायनिक नाम टोकोफिरोल है।
∙ विटामिन K का रासायनिक नाम क्या है?
विटामिन K का रासायनिक नाम फिलोक्वीनोन है।
∙ विटामिन C के प्रमुख श्रोत कौन-कौन हैं?
विटामिन C के प्रमुख श्रोत आंवला,नींबू, संतरा, टमाटर तथा अंकुरित अनाज हैं।
∙ खट्टे फलों में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
खट्टे फलों में कौन सा विटामिन C पाया जाता है।
∙ किस विटामिन का रासायनिक नाम पैन्टोथैनिक एसिड है?
विटामिन B5 का रासायनिक नाम पैन्टोथैनिक एसिड है।
किस विटामिन का रासायनिक नाम पाइरीडाक्सिन है?
विटामिन B6 का रासायनिक नाम पाइरीडाक्सिन है।
∙ किस विटामिन का रासायनिक नाम साइनोकोबालामिन है?
विटामिन B12 का रासायनिक नाम साइनोकोबालामिन है।
∙ पेलाग्रा रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
विटामिन B3 की कमी से पेलाग्रा रोग होता है।
∙ किस विटामिन की कमी से स्त्रियां बांझ तथा पुरुष नपुंसक हो जाता है?
विटामिन E की कमी से स्त्रियां बांझ तथा पुरुष नपुंसक हो जाता है।
∙ किस विटामिन की कमी से शारीरिक वृध्दि अवरुध्द हो जाती है?
विटामिन B6 की कमी से शारीरिक वृध्दि अवरुध्द हो जाती है।